“राजनांदगांव :- 226 करोड़ से शहर नहीं, भाजपा नेताओं का विकास होगा संतोष पिल्ले नेता प्रतिपक्ष”
राजनांदगांव:- नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने आरोप लगाया कि शहर विकास के नाम पर स्वीकृत 226 करोड़ रुपये की राशि से वास्तविक विकास की उम्मीद कम है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं का ही विकास अधिक होने की संभावना है।
अमृत मिशन के 210 करोड़ पर भी उठाए सवाल
पिल्ले ने कहा कि इससे पहले भी अमृत मिशन योजना के तहत लगभग 210 करोड़ रुपये शहर के विकास के लिए आए थे, लेकिन वह योजना धरातल पर सफल नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि उस राशि की भी बंदरबांट कर दी गई और योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाया।
आज भी टैंकर से पहुंच रहा पानी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में 24 घंटे नल से पानी देने के दावे किए गए थे, लेकिन आज भी कई वार्डों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। नगर निगम को टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करना पड़ रहा है, जिससे दावों की पोल खुल रही है।
बूढ़ा सागर और अन्य जलाशयों के विकास पर भी सवाल
कांग्रेस का आरोप है कि बूढ़ा सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन आज तक उसका समुचित विकास नहीं हो पाया। इसी तरह इंदिरा सरोवर, भरका पारा स्थित रानी सागर सहित अन्य जलाशयों के उत्थान के लिए आई राशि का भी सही उपयोग नहीं किया गया।
सड़कों की हालत बदहाल
कांग्रेस नेताओं ने शहर की सड़कों की स्थिति पर भी सवाल उठाए
उनका कहना है कि डामरीकरण के लिए स्वीकृत राशि का भी सही उपयोग नहीं हुआ। शहर की कई सड़कें आज भी गड्ढों से भरी हुई हैं और मरम्मत का इंतजार कर रही हैं।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता केवल सरकारी योजनाओं के तहत आने वाली राशि का इंतजार करते हैं और शहर के विकास के बजाय उस राशि के दुरुपयोग में लगे रहते हैं। इसी कारण शहर की मूलभूत समस्याएं आज भी बनी हुई
