भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा गया

राजनांदगांव, 24 फरवरी 2026। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026-27 के बजट का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत , योगेश दत्त मिश्रा,रवि सिन्हा, दादूराम सोनकर, गिन्नी चावला , नादान सेन , मूलचंद लोधी,दीपक सिन्हा ,रमेश सोनवानी एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण अधोसंरचना के विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन तथा रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करेगा तथा विकास की गति को और तेज करेगा। ग्रामीण सड़कों, नगरीय विकास, पेयजल, विद्युत, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े प्रावधानों की सराहना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम जनता के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का रोडमैप है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बजट के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया तथा इसे जनहितैषी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles