राजनांदगांव | दिनांक: 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026-27 का बजट सच मायनों में युवाओं का बजट है। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी संस्थानों के उन्नयन, नए महाविद्यालय भवन, मेगा परीक्षा केंद्र एवं इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना जैसे निर्णय युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।
यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी बजट का स्वागत करता है और इसे हर युवा तक पहुंचाने का संकल्प लेता है।
