वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव भाग लेने नागपुर जायेंगे
राजनांदगांव:- समाज सेवा एवं जनहित के कार्यो में सदैव अग्रणी रहने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले से पूरे देश में होने वाले सामाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी निभाने वाले ें संस्कारधानी शहर राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव ने बताया कि आगामी २२ फरवरी दिन रविवार को नामदेव समाज का महाकुंभ भव्य व दिव्य आयोजन महाराष्ट्र के उपराजधानी नागपुर के रेशीम बाग मैदान में आयोजित किया जा रहा है। दिनेश नामदेव ने उपरोक्त सामाजिक विश्व महासम्मेलन के उद्देश्य एवं संकल्प के बारे में कहा कि संत नामदेव महाराज के विचारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरस्ता, संगठन शाक्ति एवं भावी पीढ़ी के लिए दिशा दर्शन देने वाला यह महासम्मेलन समाज के इतिहास में एक वैचारिक एंव संगठनात्मक मील का पत्थर सिद्ध होगा,एक दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है- प्रात: कालीन स्वागत एंव पंजीकरण,समाज बंध्ुाओं एंव प्रतिनिधियों का स्वागत,पंजीकरण एवं पहचान पत्र वितरण के साथ पांच सत्रों में कार्यक्रम को निर्धारित किया है। जिसमें प्रथम सत्र में मंगलारंभ सत्र में ध्वजारोहण,दीपप्रज्वलन,संत नामदेव महाराज के अभंगों द्वारा मंगलाचरण ,उद़घाटन सत्र- संत नामदेव महाराज का विश्व बंधुत्व संदेश- एकात्मता के आधारशिला,संत परम्परा और भारतीय संस्कृतिक एकात्मता, संत नामदेव महाराज का जीवन,विचार एवं सामाजिक योगदान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरस्ता में संत विचारों की भूमिका, प्रमुख अतिथियों का मार्गदर्शन पर उद्घघाटन भाषण, विभिन्न राज्यों से पधारे समाज प्रतिनिधियों का अभिनंदन, समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां एवं अपेक्षाएं,दानदाताओं एवं सहयोगकत्ताओं का सम्मान, विशेष अतिथि आगमन के संबंध में दिनेश नामदेव ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री/केन्द्रीय प्रतिनिधि,राष्ट्र स्तरीय संत-महापुरूष,विचारक,राज्यपाल,
