संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन २२ फरवरी रविवार को रेशीम बाग नागपुर में आयोजित :- दिनेश नामदेव

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव भाग लेने नागपुर जायेंगे

राजनांदगांव:- समाज सेवा एवं जनहित के कार्यो में सदैव अग्रणी रहने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले से पूरे देश में होने वाले सामाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी निभाने वाले ें संस्कारधानी शहर राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव ने बताया कि आगामी २२ फरवरी दिन रविवार को नामदेव समाज का महाकुंभ भव्य व दिव्य आयोजन महाराष्ट्र के उपराजधानी नागपुर के रेशीम बाग  मैदान में आयोजित किया जा रहा है। दिनेश नामदेव ने उपरोक्त सामाजिक विश्व महासम्मेलन के उद्देश्य एवं संकल्प के बारे में कहा कि संत नामदेव महाराज के विचारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरस्ता, संगठन शाक्ति एवं भावी पीढ़ी के लिए दिशा दर्शन देने वाला यह महासम्मेलन समाज के इतिहास में एक वैचारिक एंव संगठनात्मक मील का पत्थर सिद्ध होगा,एक दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है- प्रात: कालीन स्वागत एंव पंजीकरण,समाज बंध्ुाओं एंव प्रतिनिधियों का स्वागत,पंजीकरण एवं पहचान पत्र वितरण के साथ पांच सत्रों में कार्यक्रम को निर्धारित किया है। जिसमें प्रथम सत्र में मंगलारंभ सत्र में ध्वजारोहण,दीपप्रज्वलन,संत नामदेव महाराज के अभंगों द्वारा मंगलाचरण ,उद़घाटन सत्र- संत नामदेव महाराज का विश्व बंधुत्व संदेश- एकात्मता के आधारशिला,संत परम्परा और भारतीय संस्कृतिक एकात्मता, संत नामदेव महाराज का जीवन,विचार एवं सामाजिक योगदान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरस्ता में संत विचारों की भूमिका, प्रमुख अतिथियों का मार्गदर्शन पर उद्घघाटन भाषण, विभिन्न राज्यों से पधारे समाज प्रतिनिधियों का अभिनंदन, समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां  एवं अपेक्षाएं,दानदाताओं एवं सहयोगकत्ताओं का सम्मान, विशेष अतिथि आगमन के संबंध में दिनेश नामदेव ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री/केन्द्रीय प्रतिनिधि,राष्ट्र स्तरीय संत-महापुरूष,विचारक,राज्यपाल,मान.मुख्यमंत्री महाराष्ट्र,उपमुख्यमंत्री,समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी,सम्मानित व्यक्तित्व, उद्घोषक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक नेता, कार्यक्रम के तृतीय सत्र में विचार एवं समाज विकास सत्र- संगठित समाज-सशक्त राष्ट्र, शिक्षा, युवा,महिला और उद्यमिता, समाज के सर्वागिण विकास में संगठन की भूमिका,शिक्षा को सामाजिक उन्नति का आधार,युवाओं के लिए नेतृत्व, नवाचार एवं रोजगार की दिशा,महिला सशक्तिकरण समाज  निर्माण में मातृय शाक्ति की भूमिका,उद्यामिता,स्वालांबन और आर्थिक सशक्तिकरण समाज के भविष्य के प्राथमिकताएं एवं दिशा, मीडिया संवाद्, प्रतिनिधियों के साथ विचार विनीमय,कार्यक्रम चतुर्थ सत्र में समापन के पूर्व चिंतन सत्र, एक समाज एक विचार एक नाम,संत नामदेव विचारों से वैश्विक दृष्टि,सामाजिक एकता और आपसी समरस्ता,समाज  में विभाजन समाप्त करने हेतु सामुहिक संकल्प,अगामी दस वर्षो के लिए समाज की कार्ययोजना, उल्लेखनीय समाजिक कार्य करने वाले समाज बधुओं,भगिनीयों का गौरव,दानदाताओं एवं प्रेरक व्यक्तित्वों का सम्मान, अंतिम सत्र में प्रमुख अतिथियों का अभार प्रदर्शन, समाज के प्रति सकंल्प उद् घोष, संत नामदेव के विचारों से सशक्त समाज- सशक्त भारत, राष्ट्र गीत,संत नामदेव महाराज के पसायदान के साथ महासम्मेलन कीभव्य समापन। उपरोक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य से जाने वाले समाज  बंधुगण वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव ८३१९९५८८३९ से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles