शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम संपन्न

साल्हेवारा— 14 फरवरी।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं संस्कारों की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित अभिभावकों का पुष्प एवं तिलक से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर माता-पिता के महत्व को प्रभावी रूप से दर्शाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सागर दास रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा बच्चों को सदैव उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन देवकरण सेन एवं नरेश कुमार चंदेल द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles