मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

साल्हेवारा–सेजेस साल्हेवारा में दिनांक 14 फरवरी 2026, दिन शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों की विधिवत आरती उतारी गई तथा बच्चों ने अपने माता-पिता को पुष्पमाला पहनाकर उनका पूजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने माता-पिता की परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण श्रद्धा, सम्मान और भावुकता से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य विनीत दास, बहादुर सिंह खुशरो, गगन अग्रवाल (अध्यक्ष एसएमडीसी), निजाम सिंह मंडावली, हेमलता मंडावी (जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 1), मन्नू मरकाम (जनपद सदस्य), मोहित रजक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, कृतज्ञता एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस पहल की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles