केसरिया धवज संकीर्तन के साथ निकलेगी श्री राम हनुमान शिव कांवड़ यात्रा

गंगा,सरयू नदी के जल से होगा भगवान शिव को जलापर्ण

राजनांदगांव। संस्कारधानी में पवित्र सावन माह का आधा माह व २ सोमवार निकल चुके है। जिसमें श्री बागेश्वर धाम मंदिर मे प्रथम सोमवार हरित कांवड़ यात्रा, ब्रम्हाण्ड संरक्षण,वृक्षारोपण हेतु तथा द्वितीय सोमवार सिंदूर तिंरगा कांवड़ यात्रा (राष्ट्र को समर्पित) पूर्ण भक्क्तिभाव,विश्व कल्याण, राष्ट्र प्रेम की भावना से शिवभक्तों द्वारा निकाली जा चुकी है। २८ जुलाई को तीसरा सावन सोमवार हैं जिसमें संस्कारधानी में प्रथम बार सनातन धर्म देवो श्रीराम हनुमान शिव कांवड़ यात्रा शिवभक्तों द्वारा निकाली जायेगी । उक्त विषय पर जानकारी देते हुए बागेश्वर धाम सेवको पंकज गुप्ता सूरज गुप्ता विजय गुप्ता राकेश ठाकुर भावेश अग्रवाल,मंयक शर्मा,सौरभ खंडेलवाल ,राजेश शर्मा ने बताया कि केसरिया ध्वजों के साथ यह देव काँवड़ यात्रा निकाली जावेगी जिसमें कांवड़ यात्री पवित्र गंगा नदी सरयू नदी शिवनाथ नदी के जल कांवड़ में लिए रहेगें जो कि भगवान बागेश्वर महादेव को कांवड़ यात्री जल अर्पित करेगे।कांवड़ यात्रा मे कांवड़ के साथ केसरिया ध्वज भी कावड़ यात्री लिए रहेंगे । यात्रा में भगवान श्रीराम हनुमान शिवजी का संकीर्तन शिवभक्तो द्वारा भक्ति भाव से किया जावेगा। पिछली झंकियों जैसी ही कांवड़ यात्रा के साथ विषयअनुरूप भोलेबाबा, श्रीराम हनुमान की आर्कषक झांकी रहेगी ।

                   कांवड़ यात्रा जो कि प्रथम बार उक्त त्रिदेवो के साथ सनातन हिंदू धर्म की प्राचीन पंरपराओं का संदेश देते हुए निकाली जावेगी जिस हेतु समस्त हिंदू संगठनो,मंदिरो, धार्मिक संस्थाओ से यात्रा में जुडक़र देव कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने का आग्रह आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा हैं आयोजन समिति द्वारा हिंदू संस्कार ,सनातन धर्म प्रेरणा का दीप की अलख सभी के हदय मे जगाने व बच्चो को देव प्रभु श्रीराम हनुमान शिव जी का स्वरूप रखकर बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह नगर के धर्मप्रेमियों से यात्रा में अविस्मरणीय यादगार संदेश देने हेतु सुरज गुप्ता ९३०३३३३१०८प्रज्ञा गुप्ता ८९८२३९९७१७ सौरभ खंडेलवाल९०३९७९०८०५, सौरभ गुप्ता ७७२५०१९४०८ से संर्पक कर अपने बच्चो का नाम दर्ज करवाकर उन्हे श्रीराम शिव या हनुमान का स्वरूप में यात्रा में शामिल करने का निवेदन किया है । सभी बच्चों वाहन मे रहेंगे, बच्चों को उनकी फोटो व आर्कषक पुरस्कार प्रदान किया जावेगा।

 श्री बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट संलग्न सस्थाओं ने श्रीराम हनुमान शिव कांवड़ यात्रा में सभी धर्मप्रेमी संस्कारधानी वासियों से शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धाम मंदिर सेंवक अजय गुप्ता विकास गुप्ता राज गुप्ता द्वारा दी गई ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles