दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय हेतु आकलन शिविर में दिव्यांगजनों सहित परिजन हुए शामिल

दिव्यांगजनों को एक माह बाद मिलेगा कृत्रिम अंग

जगदलपुर, 25 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु (कृत्रिम हाथ एवं पैर ) निर्माण के लिए नाप लेने आकलन शिविर का आयोजन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को अस्थि बाधितार्थ बालगृह आड़ावाल जगदलपुर में किया गया। जिसमें बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कांकेर जिले के भी दिव्यांगजनों सहित उनके परिजन सम्मिलित हुए। उपसंचालक समाजकल्याण जगदलपुर ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 62 दिव्यांगजनों ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर कृत्रिम हाथ व पैर निर्माण के लिए नाप दिलाकर सामग्री प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन करवाया है। इस हेतु सम्बंधित दिव्यांगजनों के परिजनों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करवाया है। इस दौरान उक्त सभी दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करायी गई। इन सभी दिव्यांगजनों को आगामी एक महीने के बाद शिविर आयोजित कर कृत्रिम हाथ व पैर प्रदान किया जाएगा। उक्त आकलन शिविर में सीनियर पीएण्डओ जिला चिकित्सालय दन्तेवाडा श्री अनिरूद्ध प्रसाद तथा उनके सहयोगियों द्वारा उक्त मानव सेवा के पुनीत कार्य में आवश्यक सहायता प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाजकल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने आकलन शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर भेजापदर निवासी दिव्यांगजन श्री अंनतराम, उपनपाल के श्री कुंभकरण कश्यप, केशलुर निवासी श्री कमलोचन, बाघमोहलई के श्री सुमनराम आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर इस शिविर में आए हैं, उन्होंने कृत्रिम पैर के लिए यहां पर माप करवाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles