राजनांदगांव।भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपनी चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे मोदी की गारंटी के अंतर्गत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की राशि प्रदान करने का वचन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के मुखिया विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है।राजनांदगांव जनपद पंचायत सभापति श्रीमती पूर्णिमा कृष्णा साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त जारी करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती साहू ने कहा कि भाजपा की साफ सोच है कि छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है हम ही सवारेंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा राशि जारी किए जाने के साथ सभी माताओ से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया गया जिस पर अमल होना प्रारंभ हो गया है ग्रामीण क्षेत्र में अनेक स्थानों पर महिलाओं द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्य शुरू हो चुका है जनपद पंचायत कृषि सभापति श्रीमती पूर्णिमा कृष्णा साहू ने आगे कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है. पेड़ पौधों का महत्व हर किसी को समझना अत्यंत आवश्यक है. पेड़ और पौधे केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे हमारे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके वातावरण को शुद्ध करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करते है।
उन्होंने कहा कि पेड़- पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं. वे मानसिक शांति और तनाव को कम करने में मदद करते हैं. हरे-भरे वातावरण में समय बिताने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. पर्यावरणीय समस्याओं को देखते हुए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके. पेड़ पौधों का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है।
