क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में विद्युतकर्मियों ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 30 जनवरी 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदांे की स्मृति एवं गांधीजी के पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया। सभा में पॉवर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्यनीय योगदान देने वाले विभूतियों के त्याग और बलिदान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता श्री एस. कंवर, श्री के.सी. खोटे, कार्यापालन अभियंता श्री आर. के. गोस्वामी, सुश्री गीता ठाकुर, सहायक अभियंता श्री जी. एन. देवांगन, श्री हेमराज साहु, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती शेषकुमारी साहू, श्री एस. पी. ठाकुर, पीआरओ डी. एस. मंडावी, श्री एस.के. बक्शी, लेखाधिकारी श्री भावेश वाल्दे, प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन, श्री बी0 एस0 टेकाम, अनुभाग अधिकारी श्री पी.आर.साहू, श्री अमरलाल चौहान सहित प्रशासनिक भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles