साल्हे काबडी के गोदाम में क्या चल रहा है? गैस कटर से काटी जा रही चारपहिया गाड़ियां, नए लोहे के छड़ देखकर उठे सवाल!

राजनांदगांव के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हे काबडी स्थित एक गोदाम में चारपहिया वाहनों को गैस कटर मशीन से काटे जाने का मामला सामने आया है। गोदाम में गाड़ियों को काटकर लोहे के टुकड़े किए जा रहे हैं। मौके पर नए जैसे दिखाई देने वाले लोहे के छड़ और अन्य लोहे के सामान नजर आने की बात भी सामने आई है।
आखिर गोदाम में किन गाड़ियों को काटा जा रहा है? इन वाहनों के दस्तावेज और मालिकाना हक की जांच हुई है या नहीं? गाड़ियों से निकलने वाले लोहे की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड क्या है? ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच करता है या गोदाम में वाहनों की कटिंग का काम इसी तरह जारी रहता है। हालांकि, वाहनों की वैधता और लोहे के स्रोत को लेकर संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles