राजनांदगांव के विकास खंड डोंगरगांव के ग्राम बुंदेला में इन दिनों अवैध मुरूम उत्खनन का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के रात-दिन मुरूम की खुदाई की जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि शासन को भी राजस्व की हानि हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों के जरिए लगातार मुरूम का परिवहन किया जा रहा है। इससे गांव की सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा ब
ढ़ गया है। वहीं, उत्खनन स्थल के आसपास के खेतों और जलस्रोतों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएविशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का अवैध उत्खनन पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ सकता है और भू-क्षरण की समस्या को बढ़ा सकता है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और अवैध उत्खनन पर लगाम लग पाती है या नहीं।?