चमन वर्मा को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, उमेश मरकाम को महामंत्री की जिम्मेदारी 

युवा मोर्चा मंडल साल्हेवारा की नई कार्यकारिणी का विस्तार

साल्हेवारा–जिला केसीजी।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विशेषर साहू तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू, भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र यादव की अनुशंसा पर साल्हेवारा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष चमन वर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजेश पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, दीपू मानिकपुरी और मुकेश साहू को शामिल किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर उमेश मरकाम एवं करण पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री पद पर नोहर सोनवानी, तेजूराम मार्ते, अभिषेक श्रीवास्तव एवं धर्मेश सिन्हा को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेश यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी पवन मरावी एवं मीडिया प्रभारी खेम साहू को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है और युवा कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

इस विस्तार का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, भाजपा की विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और समर्पण को बढ़ावा देना बताया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles