राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पेटेश्री और अलीवारा में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह से संगठित तरीके से नदी और नालों से रेत निकाली जा रही है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों का खुलेआम उपयोग हो रहा है। इस गतिविधि से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है और जलस्तर पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह काम चल रहा है, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ
सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।?
सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।?