दिनांक 14/03/2026 दिन- शनिवार को दोपहर 12 बजे से क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर भवन में कोसरिया यादव महासभा जिला राजनांदगांव की बैठक रखी गई है। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया जायेगा एवं आगामी आयोजन के संबंध में चर्चा की जाएगी एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार विमर्श कर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में जिला पदाधिकारीगण, सर्किल पदाधिकारीगण, नगर पदाधिकारीगण, महिला पदाधिकारीगण, गौटियागण, वरिष्ठगण, युवा मंडल, साथ ही यादव समाज के सदस्यगण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
