राष्ट्रीय भारोत्तोलन स्पर्धा में युथ सब जूनियर मेें रेहान खान व सिनियर में कु ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते गोल्ड मेंडल रेहान खान का रेल्वे स्टेशन पर भारोत्तलन संघ एवं जय भवानी व्यायाम शाला द्वारा भव्य स्वागत किया गया,

राजनांदगांव:- राष्ट्रीय युथ जूनियर व सिनियर भारोत्तोलन चॉम्पियन शीप स्पर्धा में राजनांदगांव छ.ग.के होनहार वेटलिफ्टर रेहान खान व कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रर्दशन करते हुए सब जूनियर (यूथ वर्ग) में ९४ कि.ग्रा. वजन समुह में स्नेच १२५ कि.ग्रा. क्लिनजर्क १६१ कि.ग्रा. भार उठाते हुए कुल २८६ कि.ग्रा. वजन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया वही राजनांदगांव पुलिस विभाग में कार्यरत व इंडिया कैम्प पटियाला में अभ्यासरतकु.ज्ञानेश्वरी यादव ने ५३ कि.ग्रा. वजन समुह में स्नेच, ८३ कि.ग्रा. व क्लिनजर्क १०३ कि.ग्रा. कृुल वजन १८६ कि.ग्रा. वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम की जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमीत आजमानी जी से बताया की मोदी नगर में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में युथ एवं सिनियर में गोल्ड मेडल लिए उनकी उपलब्धि से न केवल राजनांदगांव जिला बल्कि पूरे छ.ग. प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरन्वित हुआ है। विषेस उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में छ.ग. को प्राप्त एक मात्र खिलाड़ी स्वर्ण पदक रेहान खान ने जीता और वही कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने छ.ग. पुलिस टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए अपने वजन गु्रप में गोल्ड मेडल हासिल की जिससे प्रदेश का खेल का गौरव और अधिक सुदृढ़ हुआ उनकी सफलता,कठिन परिश्रम,अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। जिससे प्रदेश के युवा एंव युवती खिलाडिय़ों में नया उत्साह भर दिया है।आजमानी जी ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात् रेहान खान के राजनांदगांव आगमन पर रेल्वे स्टेशन में जिला भारोत्तोलन संघ एंव जय भवानी व्यायाम शाला द्वारा उनकी भव्य स्वागत हार माला बाजे-गाजे के साथ मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। इस स्वागत के शुभ अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ एवं जय भवानी व्यायाम शाला के पदाधिकारी एवं सदस्य अध्यक्ष अमीत आजमानी संरक्षक डोमन महोबिया,अजय श्रीवास्तव, सचिव अशोक श्रीवास, नारायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, मजहर खान, संघ एवं व्यायाम शाला के पदाधिकारी एवं सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई।और इन खिलाडिय़ों के उपलब्धि पर सफलता पर जिला भारोत्तोलन के संरक्षक डोमन महोबिया, अजय श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, जीतू मुदलियार , अध्यक्ष अमित अजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, कोषाध्यक्ष बंसत मैगी, व्यायाम शाला के सचिव शेख वशीम, सहसचिव निरज शुक्ला, उपाध्यक्ष विवेक रंजना सोनी, शंशाक तिवारी, दीपक ठाकुर मजोज यादव, चोवाराम सोनकर, नाहिद अख्तर, अंकुश अजमानी, आकाश सोनी, नरायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, अभिशेक अजमानी, रितेश घरड़े, व्यायाम शाला के वरिष्ठ सदस्य दाउद खान, अजय कुलदीप, रामा यादव, जग्गु ठाकुर, नितिन शर्मा, रवि गुप्ता, गणेश साहू, सुखराम मेश्राम, मनिष तिवारी, सचिन महोबिया, गौकरन सोनकर, दिनेश राजपूत, नोमेंद्र यादव, वैभव देवांगन, मजहर खंान आदि सदस्यों ने बधाई प्रेषित किये है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles