राम चरित मानस पाठ सहित शिव भक्ति की बहेगी भाव धारा
राजनांदगांव / निकटस्थ ग्राम गठुला – भेड़ीकला समीप स्थित ग्राम भांठागाव में भुई फोड़ उपजे स्वयं -भू- लिंगेश्वर धाम में 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर
भव्य भोज भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी विजेंद्र साहू ने बताया कि स्वयं भू- लिंगेश्वर धाम में नागराज जी के साक्षात दर्शन होते हैं। महाशिवरात्रि के दिन स्वयं भू- शिव लिंगेश्वर मंदिर में सुबह से भजन -पूजन, शिव रुद्राभिषेक आदि सहित रायपुर वाले हरिहर मान समिति का सुरमयी रामायण पाठ आयोजित की गई है। तत्पश्चात भव्य भंडारा कार्यक्रम आयोजित है।
मंदिर समिति के नरोत्तम साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दिन ग्राम भांठागांव में भगवान स्वयं – भू- शिव लिंगेश्वर का दर्शन करने लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है ग्राम में मेला- मंडई जैसा माहौल रहता है। उन्होंने बताया कि आज से लगभग 10 साल पहले भीषण गर्मी के दिनों में भुई फोड़ प्रकटे भगवान स्वयं- भू- लिंगेश्वर का पिंड दिनों-दिन आकार बढ़ते जा रहा है। मनुष्य की तरह धड़कन होते स्वयं भू- लिंगेश्वर में नाग सर्प हमेशा लिपटे रहते हैं।
महिलाओं द्वारा की जाएगी रुद्राभिषेक
भगवान स्वयं -भू-लिंगेश्वर पर आस्था रखने वाले शिव भक्त अनिल श्रीवास्तव, चिरंजीव सिन्हा,विकास पांडेय,नंद किशोर डडसेना, आदित्य शर्मा, अरुण दामले आदि ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन सुबह महासमुंद से पधारी श्रीमती पुष्पा चौहान रायपुर की अर्चना देवी, खैरागढ़ की चंपा चंद्राकर राजनांदगांव से गौरी देवांगन, दुर्ग भिलाई की बेलासा साहू लोकेश्वरी डाली साहू सुनीता ,माधवी, भांठा गांव की टेमिन साहू आदि महिलाओ द्वारा अपने हाथों से भगवान स्वयं भू- लिंगेश्वर का रुद्राभिषेक करेंगी। इस दौरान मृत्युंजय का महामंत्र गुंजायमान बना रहेगा। महाशिवरात्रि पर ग्राम भांठा गांव में मेला- मंडई जैसे माहौल के बीच सैकड़ों की संख्या में पधारे शिव भक्तों को भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भक्त जनों में,महाप्रसादी वितरित की जाएगी। मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्वयं भू- लिंगेश्वर धाम भांठागांव पधार कर भगवान स्वयं -भू- शिव लिंगेश्वर का दर्शन करने व महाप्रसादी ग्रहण कर पूण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
