कार्यालय अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ राजनांदगांव
अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, प्रकाश शर्मा एवं अभिषेक चौबे ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार सभी पुजारी पुरोहितगण अपने-अपने धर्मस्थलों एवं मंदिरों में जहा भी पूजा करते है सभी महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्व को महोत्सव के रूप में धुमधाम से मनाये सभी मंदिरों में भव्य रूप से रूद्राभिषेक कर महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण करें। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रामजानकी बाला बाबा मंदिर में पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर अभिषेक किया जायेगा। १५ तारिख को महाशिवरात्रि अत्यंत शुभ योग लेकर आ रहे है यह सभी भक्तों के लिये अच्छी योग है। स्कंध पुराण के अनुसार इसमें लिखा है कि गंगा के सामान कोई तीर्थ नही हरि के सामान कोई दूसरा देव नही, उसी तरह शिवरात्रि के सामान कोई दूसरा शुभ रात्रि नही। पार्थिव लिंग का पूजन अत्यंत श्रेष्ठ एवं सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। पार्थिव लिंग की पूजन करने से शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते है। साल में एक बार आने वाले महाशिवरात्रि के दिन मिट्टी से बना हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रूद्राभिषेक का महत्व है। सभी भक्तगण रूद्राक्ष धारण कर उस उक्त पूजा को विधिपूर्वक करें।
अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के पदाधिकारियों सभी भक्तों से अपील किया है कि पार्थिव शिवलिंग का स्वरूप बनाकर रूद्राक्ष धारण कर शिवजी का पूजन करें। १५ तारिख का दिन उक्त पूजा पद्धति के अत्यंत शुभ माना गया है। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के पदाधिकारियों ने उक्त अवसर पर सभी भक्तों महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसमें प्रमुख रूप से सर्व श्री देवकुमार निर्वाणी, निखिल वैष्णव, वेद त्रिपाठी, रामकुमार वैष्णव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, राज दुबे, किरण वैष्णव, सतीश तिवारी, अनिल तिवारी, चंदन वैष्णव, युगल किशोर वैष्णव, अनिल नागवंशी, साकेत निर्वाणी, अरूण भास्कर, गौरव श्रीवास्तव, शोनित निर्वाणी, डोमन दास वैष्णव, भोला वैष्णव, आकाश शर्मा, मनोज शुक्ला, दिनेश पाठक, महेश शर्मा, सुरेन्द्र दुबे, ब्रिजेश शर्मा, जय शंकर शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, राकेश वैष्णव, दिलीप वैष्णव, चंदन शर्मा, अनिल शर्मा, शेखर दुबे, ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, हेमेन्द्र कुमार शुक्ला, चमन महाराज, भुपेन्द्र कुमार वैष्णव, कौशल शर्मा, रवि प्रकाश दुबे, रिंकु तिवारी, आदि ने १५ तारिख को गरिमापूर्ण व भव्य रूप से महाशिवरात्रि पर्व मनाने की अपील की है। तदाशय की जानकारी अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, तारक निरमोही, अभिषेक चौबे ने संयुक्त रूप से दी।
