हिन्द सेना का अखिल भारतीय सदस्यता अभियान का आगाज़: दीपक स्वर्णकार

राष्ट्रहित में समर्पित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार अखिल भारतीय सदस्यता अभियान का आगाज़ किया गया है,जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करना है।
हिन्द सेना के राजनांदगांव युवा ब्रिगेड कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार ने कहा, हमारा अभियान राष्ट्रभक्ति राष्ट्र निर्माण है। हम समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पथ पर युवाओं को देश भक्ति पूर्ण भावना जागृत कर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार ने कहा कि यह अभियान न केवल युवाओं को जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें अपने देश के लिए शहीद वीर सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान की जीवनी को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा।कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार ने कहा कि यह अभियान युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे वे अपने देश के विकास में योगदान कर सकें और भारत को पुनः विश्व गुरु की भूमिका निभाने में कटिबद्धता के साथ कार्य करें।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हिन्द सेना युवाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपने देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित होकर, देश के युवाओं के सपनों को साकार कर सकते हैं। यह अभियान युवाओं को एक नई दिशा और उद्देश्य प्रदान कर रहा है, जिससे वे अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार ने देश के समस्त युवाओं को आह्वान कर हिन्द सेना सदस्यता अभियान से जुड़कर राष्ट्र भक्ति,राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंने की बात कही।साथ ही साथ इस अभियान में राजनांदगांव जिले के समस्त पदाधिकारीगण जिला सचिव रवि सिंह, जिलाउपाध्यक्ष मनोज जैन, जिला महामंत्री सागर पाण्डेय एवं जिला ग्रामीण सचिव मनोज राजपूत की भी सक्रियता शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles