जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने सेजेस साल्हेवारा में पी एम जनमन अंतर्गत PVGT क्षेत्र में जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक ली तथा सेजेस साल्हेवारा में स्कूली बच्चों द्वारा बालमेला में लगाएं गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

           साल्हेवारा– बैठक में उपस्थित सभी प्रधान पाठकों से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र , त्रैमासिक परीक्षा का परीक्षाफल पंजी का संधारण, यू डाइस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल, स्टूडेंट प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल, अपार आई डी, एकल शिक्षकीय स्कूल, छात्रवृत्ति तथा बायोमेट्रिक अपडेशन शिविर की जानकारी ली।

  साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा, पांचवीं और आठवीं के केन्द्रीयकृत परीक्षा तथा मध्यान्ह भोजन योजना पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

FLN कक्षाओं में विशेष ध्यान देने तथा स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए पालकों से सतत् एवं निरंतर संपर्क करने का निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि शासकीय प्राथमिक शाला गेरूखदान का उन्ययन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गेरूखदान के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है तथा आगामी दिनों प्राथमिक शालाओं में रिक्त प्रधान पाठकों के पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

    इस दौरान बैठक में सेजेस साल्हेवारा प्राचार्य विनित दास, आहरण एवं संवितरण अधिकारी सेजेस साल्हेवारा बहादुर सिंह खुशरो, समग्र शिक्षा जिला कार्यालय से आत्माराम साहू, बालक सेजेस हायर सेकंडरी स्कूल छुईखदान के प्रभारी प्राचार्य हीरांकत द्विवेदी, साल्हेवारा जोन क्षेत्र के सभी प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

    बैठक पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने सेजेस साल्हेवारा में आयोजित बालमेला में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी ने बालमेला का उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान का मोटिवेशनल संदेश देते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 यह जानकारी संकुल समन्वयक कोपरो ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles