कल 30 नवंबर को राजनांदगांव में गीता जयंती का भव्य आयोजन: ब्राह्मण समाज महिला मंच करेगी ऐतिहासिक कार्यक्रम

 

राजनांदगांव।
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच, राजनांदगांव द्वारा 30 नवंबर 2025, रविवार को गीता जयंती का भव्य, वैदिक और सांस्कृतिक आयोजन बरफानी आश्रम में होने जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और समाज में उत्साह चरम पर है।
*मुख्य अतिथि व अध्यक्षता*
मुख्य अतिथि – श्री संतोष पांडे, सांसद, लोकसभा राजनांदगांव
अध्यक्षता – श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल
*विशिष्ट अतिथि*
इस पावन आयोजन में ब्राह्मण समाज के शीर्ष पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगा
*ललित मिश्रा* – राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
*शशिकांत तिवारी* – राष्ट्रीय महासचिव
*लेखमनी पांडे –* राष्ट्रीय महासचिव
*मौलेश तिवारी* – प्रदेश महासचिव
*श्रीमती अंजू त्रिपाठी* – नगर पंचायत अध्यक्ष, डोंगरगांव एवं प्रदेश महासचिव, महिला मंच
*वंदना तिवारी* – संभाग अध्यक्ष, महिला मंच
*रूपेंद्र दुबे* – जिला उपाध्यक्ष
इन सभी अतिथियों की काउपस्थिति कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण और भव्य बनाएगी।
*आयोजन की कमान महिला मंच के हाथों*
कार्यक्रम की पूरी ज़िम्मेदारी महिला मंच की समर्पित टीम संभाल रही है—
*कनक दुबे* – जिला अध्यक्ष महिला मंच
*विजेता शर्मा* – शहर अध्यक्ष महिला मंच
*संगीता मिश्रा –* संभाग उपाध्यक्ष महिला मंच
*उर्मिला शुक्ला* – जिला उपाध्यक्ष महिला मंच
इसके साथ ही भारती शर्मा, प्रीति तिवारी, टीनू दीवान, गीता तिवारी, छाया प्यासी, कविता तिवारी, मौसमी शर्मा, सुमन शुक्ला, नूतन तिवारी, सुहाषिनी श्रीरसागर, कोशिकी टगमणि, मिथलेश शर्मा सहित महिला मंच की पूरी टीम आमंत्रण, पूजा-विधि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मंच संचालन की तैयारियों में सक्रिय है।
ब्राह्मण समाज का गौरव—ज्ञान, धर्म और संस्कृति का संगम
गीता जयंती का आयोजन ब्राह्मण समाज की धर्मपरायणता, वैदिक मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
समाज सदियों से ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का मार्गदर्शक रहा है।
यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी वैदिक विरासत से जोड़ने, संस्कारों को आगे बढ़ाने और समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है।
*सर्व ब्राह्मण समाज से विशेष अपील*
श्रीमती कनक दुबे जिला अध्यक्ष ने जिले भर के सभी विप्र परिवारों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।
*कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के दांपत्य विप्र दंपतियों का सम्मान भी किया जाएगा।*
समिति का संदेश स्पष्ट है—
*“यह हम सबका अपना आयोजन है, इसे सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles