राजनांदगांव।
ग्राम पंचायत भेड़ीकला में इन दिनों अवैध मुरूम खनन का मामला जोर पकड़ता नज़र आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना अनुमति के मुरूम की खुदाई रात–दिन जारी है। बताया जाता है कि कुछ –हाइवा चालक स्थानीय प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए खुलेआम मुरूम की ढुलाई कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवेश, कृषि भूमि तथा गांव के मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन के कारण खेतों की उर्वरता कम हो रही है और सड़कें भी टूट-फूट की कगार पर पहुंच गई हैं। वहीं, धूल व प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, मगर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अवैध खनन माफियाओं के हौसले और भी बुलंद
होते जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके पर जांच कर अवैध मुरूम खनन पर रोक लगाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।?



होते जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके पर जांच कर अवैध मुरूम खनन पर रोक लगाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।?