कांग्रेसियों का मुँह देखने
लायक, भाजपा नेता
देशलहरे ने ली चुटकी
राजनांदगाँव,14 नवंबर । पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को कांग्रेसियों का मुंह देखते ही बन रहा है। यह चुटकी लेते हुए जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी जिला मीडिया प्रभारी एवं नमो ग्रुप फाउंडेशन के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय देशलहरे ने बिहार चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
अजय देशलहरे ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में सभी 243 सीट के नतीजों को लेकर छतीसगढ़ विधान सभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का दावा सच निकला । उन्होंने मीडिया से कहा था कि एक्जिट पोल में राजग की जीत के अनुमानों से भी बढक़र हमारी जीत होगी। श्री देशलहरे ने कहा कि बिहार में नितीश बाबू के नेतृत्व में फिर से राजग की सरकार बनना तय है । अब बिहार के विकास को रोककर मनमानी करने की तेजस्वी सहित उनके महा गठबंधन की मंशा धरी रह गई है। बिहार में राजग की जीत से छत्तीसगढ़ भाजपा में तिहार (त्यौहार) का माहौल है। कांग्रेस बुरी तरह हुई पराजय का मातम मना रहा है।
