फेडरेशन का चुनाव सम्पन्न, देशमुख बने अध्यक्ष

 

साल्हेवारा/छुईखदान—छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुईखदान का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रांतीय निर्देशानुसार शनिवार 27 सितंबर को खैरा नर्मदा में चुनाव सम्पन्न हुआ l प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा,जिला अध्यक्ष राम लाल साहू,जिला एवं ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी दीक्षित जी,संतोष तोड़े,हब्बू कंवर, शिवचरण वर्मा,भीखेंद्र जंघेल की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ l भारी उमस और खराब मौसम के बावजूद छुईखदान ब्लॉक के सभी 40 संकुलों से भारी संख्या में सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, शिक्षकों ने उमंग और उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया,सभी क्षेत्रों पदस्थ शिक्षिका साथियों ने भी भारी उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई l
मतदान के समय और बाद में परिणाम जानने शिक्षकों में भारी गहमागहमी रही, मतगणना उपरांत ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी टीका राम देशमुख को विजयी घोषित किया गया l नव निर्वाचित अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष श्री कौशल श्रीवास्तव को माला पहना कर उनका आशीर्वाद लिया और निवेदन किया कि यह चुनाव केवल एक प्रक्रिया है,आगे सभी साथियों को साथ लेकर,सभी के मार्गदर्शन और सुझाव से और अधिक मजबूती से समस्याओं के निराकरण हेतु सभी तरीकों के संघर्ष किया जाएगा l प्रांतीय संयोजक और जिला अध्यक्ष ने भी सभी को बधाई दी और सभी को साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया l

नव निर्वाचित अध्यक्ष टीका राम देशमुख को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री रमेंद्र डडसेना, ABEO श्री सुधाकर सर ,शिक्षक संघ अध्यक्ष पन्ना लाल जंघेल, श्री बलदाऊ राम जंघेल, अजजा कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजीव धुर्वे, राजकुमार मसखरे,गांधी राम साहू, तोक राम सिन्हा,जी डी भारती सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बधाइयां दी l इस अवसर पर तारण धुर्वे, तोरण साहू, महेश वर्मा, हेमराय भारती,यशवंत महिलांगे ,दौदेश्वर चंदेल,सुधीर नायक,चंद्रिका साहू,महेंद्र पाल,सीता साहू, तारिका धुर्वे,राधिका ठाकुर, अनीता मानकर, खेमिन देवांगन,इंद्राणी साहू,निर्मला ठाकुर, शेख अमीरूल, लाला मेरावी,नीलमचतुर्वेदी,सूरज निषाद,राजू मरकाम,हरख देशमुख, जे पी देशमुख, कुशाल धुव्र,यशवंत मंडावी,अवध चंदेल, उमेश कुशवाहा, गोपाल सिंह,शीतल नेताम,जगदीश देवांगन,बसंत नेताम ,कीर्तन मण्डावी सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे l फेडरेशन की ओर से यह जानकारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने दी ll

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles