अंचल के सुप्रसिद्ध जस गायक, “जप हर-हर भोला” गीत से प्रसिद्धि प्राप्त श्री सुनील बंसोड एवं उनकी टीम द्वारा देवी जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति शनिवार दिनांक 27 सितंबर को अन्ना फैंस क्लब एवं नवयुग दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वाधान में रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8 बजे से नवयुग दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में आयोजित है। सभी सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। उपरोक्त जानकारी अन्ना फैंस क्लब के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश राव चीकू द्वारा प्रदान की गई।
