संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति का 150 रुपये में पास लो रोड जाम करो

राजनांदगांव।
शिवनाथ वाटिका, लखोली नाका में आयोजित संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति के गरबा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपये का पास अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन जनता की जेब काटने के बाद भी किसी ने व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ियों की पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। रोड पर मोटरसाइकिल और कारें अनियंत्रित रूप से खड़ी हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और असुविधा पैदा हो रही है। एक नागरिक ने कहा – “150 रुपये का पास लिया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा, सफाई और पार्किंग जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं कहीं नजर नहीं आ रही।?
कानूनी दृष्टि से, निजी आयोजन में शुल्क लिया जा सकता है, लेकिन रकम का इस्तेमाल साफ़ तरीके से सुरक्षा और सुविधा में होना चाहिए। धार्मिक आस्था सबके लिए समान होनी चाहिए। संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति ने नवरात्रि को बना दिया है भक्ति-मुक्ति’ नहीं, ‘भक्ति-फीस’ और रोड-जाम’ उत्सव।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles