शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर ,गुलाल टीका लगाकर प्राचार्य महोदय अशीम कुमार यदु एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा गीत ,कविता ,भाषण आदि प्रस्तुत किया गया जिसमें कु. वैशाली ,कु. देवकी ,कु. वेणु ,कु. लक्ष्मी ,सुमित कुमार ,सागर कुमार । बच्चों के द्वारा अपने गुरुजनों के लिए रोचक कार्यक्रम एवं खेलकूद का भी आयोजन किया गया । शिक्षक दिवस पर उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य महोदय अशीम कुमार यदु, श्रीमती अनुराधा ढोक, श्रीमती सरोज भुआर्य , श्रीमती रेखा मुरकुटे , थंगेश्वर कुमार साहू ,नोहर दास लिलहारे , पालक राम वर्मा आदि ने अपनी-अपनी विचार रखें । इस कार्यक्रम में सत्र 2025 -26 हेतु राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता जी का विशेष सम्मान , बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं सभी स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों और ग्रामीण जनों , एसएमडीसी के सदस्यों के द्वारा किया गया । स्टॉफ सदस्यों में अशीम कुमार यदु, श्रीमती अनुराधा ढोक, श्रीमती रेखा मुरकुटे, श्रीमती सरोज भुआर्य, थंगेश्वर कुमार साहू, जितेंद्र कुमार कश्यप, नोहर दास लिलहारे, पालक राम वर्मा, हरिचंद यादव, अशीष मसीह, सुश्री रीचा चंद्राकर, सुश्री हेमीन ठाकुर एवं दानेश्वर साहू की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी मेनका एवं कुमारी बबिता द्वारा किया गया । यह शानदार कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों के द्वारा आयोजित किया गया था जिसके लिए प्रचार्य महोदय एवं विद्यालय परिवार की तरफ से सभी बच्चों को हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।
