विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भगवान गणपति की आरती उतारी एवं चाय बिस्किट प्रसाद वितरण का किया शुभारंभ
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संरक्षक खूबचंद पारख पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ,महापौर मधुसूदन यादव ,समाजसेवी सुनील अग्रवाल, पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख , ने पंडाल पहुंचकर भगवान गणपति के दर्शन कर महाप्रसाद वितरण में निभाई सहभागिता
धर्म संस्कृति के साथ जन जागरण स्वदेशी अपनाओ , एवं विभिन्न स्पर्धा , एक पेड़ स्वयं के लिए,
व अन्य जन जागरुकता के कार्यक्रम के साथ संपन्न
राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति रामाधीन मार्ग द्वारा गणपति स्थापना के निरंतर 32 वे वर्ष में 11 दिवसीय गणेश उत्सव महापर्व सनातन संस्कृति के अनुरूप एकता के साथ आनंद उमंग महोत्सव के साथ संपन्न हुआ मेरी संस्कृति मेरा आधार को शिरोधार्य करते हुए आयोजन समिति के सेवक सेवा में समर्पित अध्यक्ष रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में समिति के सचिव चैतन्य अग्रवाल कोषाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष करण अग्रवाल ने कंधे से कंधा एवं कदम से कदम मिलाकर 28 सदस्यों की कार्यकारिणी द्वारा सामूहिक एकता श्रद्धा भक्ति भाव से परिपूर्ण आनंद उमंग महोत्सव मनाया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों सहित मंडल की महिला सदस्यों ने भी प्रतिदिन अपनी सेवाएं दी भगवान विघ्नहर्ता गणपति की नैनाभीराम राजाधिराज महाराज की मुद्रा में विराजमान 15 फीट विशाल ऊंचाई की भव्य मूर्ति की भक्तों ने खूब खूब प्रशंसा की जिसकी गूंज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में रही भव्य राजमहल की पंडाल परिसर की छवि भक्तों को मंत्र मुग्ध कर रही थी हरियाली की छटा से ओत प्रोत कमल आकृति में फाउंटेन फवारा भगवान विघ्नहर्ता के दरबार में चार चांद लगा रहा था बाल रत्न मंच सेवा समिति गणेश उत्सव के संयोजक संदेश जैन , रवि शर्मा प्रशांत अग्रवाल ने आगे कहा कि 11 दिवसीय भक्ति के साथ, राष्ट्र प्रेम, सामूहिक एकता, जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरण, स्वदेशी अपनाओ , आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, एक पेड़ स्वयं के लिए अभियान , जल संरक्षण, मानव सेवा माधव सेवा, संस्कारशिक्षा, सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी में तत्काल उपहार प्रदान किए गए अनेक जन जागरण अभियान
चलाते हुए कार्य किए गए प्रथम पूज्य गणपति का महा अभिषेक एवं महापूजा में 108 दीपों की महाआरती विश्व मंगल कामना के साथ यज्ञ किया गया 11000 दीपों के दिव्य भव्य आयोजन में शंख , घंटा ध्वनि एवं गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण करते हुए वातावरण गूंनजायमान रहा 11000 दीपों से सुसज्जित दीप मलिका में प्रथम दीपक मुख्य अतिथि संस्कारधानी के जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी सुनील अग्रवाल , रचित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रमेश जैन छुरिया वाले सहित जन जन इस वर्ष स्वदेशी अपनाओ , ऑपरेशन सिंदूर , राफेल, शंख, चक्र, गदा, स्वास्तिक त्रिशूल ,शिवलिंग, की आकर्षक आकृति में जन जन ने दीप जलाकर भक्ति के साथ राष्ट्र प्रेम व स्वदेशी अपनाओ को हाथों हाथ लेकर संकल्प लिया पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश दीपोत्सव के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा हुई आयोजन सहयोगी राकेश ठाकुर रहे l भगवान गणपति के दर्शन हेतु छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पधारे भक्तों की सेवा में 7 दिनों तक प्रतिदिन हजारों भक्तों महा आरती के पश्चात महाप्रसाद संध्या 7:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक , जिसमें आलू गुंडा, मसालेदार खिचड़ी, मुर्रा भेल , पूरी सब्जी, चाय बिस्कुट एवं छठवें दिवस भंडारा महाप्रसाद में रात्रि तक 6500 भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया गणपति महोत्सव के दिव्य भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, ने पहुंच कर भगवान गणपति की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया एवं चाय बिस्किट वितरण सेवा का शुभारंभ किया और और अपने उद्बोधन में कहा की बाल रत्न मंच सेवा समिति रामाधीन मार्ग के गणेश उत्सव सेवा के निरंतर 32 वर्ष प्रेरणा की मिसाल है यह संस्था वर्ष भर अनेक सेवा के कार्य करती है आप सभी को गणपति महोत्सव की बधाई चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संरक्षक खूबचंद पारख,पूर्व सांसद अभिषेक, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी राजनांदगांव के उद्योगपति एवं समाजसेवी सुनील अग्रवाल, महापौर मधुसूदन यादव कोमल सिंह राजपूत भाजपा अध्यक्ष, नादगांव टाइम्स के संपादक अशोक पांडे, पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा , शैंकी बग्गा पार्षद , राणु जैन पार्षद मानव देशमुख, विभिन्न समाचार पत्रों के प्रमुख, समाजसेवी, स्वयंसेवक, सफाई मित्र , सभी का सम्मान संस्था की ओर से किया गया अनंत चतुर्दशी के दिन भव्य विसर्जन शोभायात्रा लोकल
धूमालपार्टी के मधुर संगीत एवं ढोल ताशा की आवाज के साथ गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी है साथ पूरे रास्ते पर बूंदी एवं मंगोड़ी चलित भंडारा महाप्रसाद भी भक्तों को प्रदान किया गया लोकल फार वोकल को प्राथमिकता देते हुए बाल रत्न मंच सेवा समिति संस्था विगत 32 वर्षों से निरंतर पंडाल की गणपति मूर्ति हेतु स्थानीय मूर्तिकारों से ही निर्माण कराया जाता है साथ मूर्ति कला के कलाकार भाई शशि एवं भव्य पंडाल के निर्माता अनंत डेकोर के भाई तनवीर सिंग का स्वागत तिलक लगाकर,अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट स्वरूप गणेश उत्सव आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया l सफल आयोजन के लिए अंत में संस्था के द्वारा बाल रत्न मंच सेवा समिति रामाधीन मार्ग गणेश उत्सव आयोजन समिति के सेवाभावी अध्यक्ष रोहित शर्मा का सम्मान संस्था सदस्यों की ओर से दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट कर संस्था सदस्यों द्वारा कंधे में उठाकर अविरल गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष के साथ संपन्न हुआ

व अन्य जन जागरुकता के कार्यक्रम के साथ संपन्न