गणेश पर्व में फनकार ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुत भजन संध्या

रिद्धि सिद्धि कॉलोनी फेस 2 राजनांदगांव में श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व में फनकार ग्रुप द्वारा भजन संध्या का शानदार प्रस्तुति दिया गया । कॉलोनी के अध्यक्ष बीरबल सिंह देशमुख ,सचिव सुनील वंजारी, उपाध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ,संपत सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गणों की उपस्थिति में साथ ही साथ समस्त कॉलोनी वासियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह भजन का कार्यक्रम बहुत ही शानदार हुआ सभी भक्तगण भजनों में झूम गए । कॉलोनी में पूरे ग्यारह दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों जैसे रिकार्डिंग डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण, गीत, कविता, चित्रकला, निबंध, क्वीज, मटकाफोड़, आदि शानदार गतिविधियों का संचालन थंगेश्वर कुमार साहू एवं कॉलोनी के अन्य सदस्यों के द्वारा किया गया । फनकार ग्रुप से भजनों की प्रस्तुति देने वालों में पद्मलोचन शर्मा , सनी गजभिए, श्याम कुमार शर्मा , राजेंद्र खंडेलवाल, अनुराग सक्सेना, थंगेश्वर कुमार साहू , खिलावन साहू , रामकुमार कुर्रे आदि थे। इस कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन थंगेश्वर कुमार साहू के द्वारा किया गया । एवं आभार व्यक्त हेमलाल साहू जी के द्वारा किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles