छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के विजय लहरे पुनःप्रांतीय महामंत्री एवं भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष-दुर्ग सम्मानित//
छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 24/08/2025 को स्थान पंडित देवकीनंदन दीक्षित समागार लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में मुख्य अतिथि माननीय अमर अग्रवाल जी नगर विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री छ0ग0 शासन की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से श्री पवन शर्मा जी (बिलासपुर) को संध का निर्विरोध प्रांताध्यक्ष, श्री विजय लहरे को पुनः प्रांतीय महामंत्री चुना गया तथा श्री भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष-दुर्ग को कर्मचारी संध के लिये किये गये सराहनीय कार्य हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
विदित हो कि पूरे प्रदेश में छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध ही एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन है जो कर्मचारी हितार्थ सड़क की लड़ाई लड़कर उनके मुद्दो को शासन तक पहुंचाता है।
उक्त सम्मान समारोह में संध के जिला सचिव श्री शिवदयाल धृतलहरे, तकनीकी शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक श्री गौरीशंकर रावना, शिक्षा विभाग कर्मचारी संयोजक श्री धर्मेन्द्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में जिले के कर्मचारी प्रांतीय अधिवेशन में सम्मिलित हुये।
