पालक –शिक्षक” बैठक का आयोजन शास. हायर सेकेंडरी विद्यालय तिलईरवार में

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में आज 6 अगस्त 2025 को पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सरपंच ,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य गण , पालक गण ,स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही । इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आरंभ की गई। कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता द्वारा शासन के निर्देशानुसार पालक शिक्षक बैठक की प्राथमिक उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया,साथ ही बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, उल्लास साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी , एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण की जानकारी, विद्यार्थियों में अनुशासन , पुस्तकालय की उपलब्धता के बारे में एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया । तत्पश्चात नोहर दास लिलहारे व्याख्याता के द्वारा मेरा कोना, छात्र दिनचर्या , बच्चें ने आज क्या सीखा आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इसी कड़ी में पालक राम वर्मा व्याख्याता के द्वारा बच्चा बोलेगा बेझिझक ,विद्यार्थियों की आय जाति निवास प्रमाण पत्र की जानकारी ,विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए । तत्पश्चात सुश्री रीचा चंद्राकर मैडम के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । इसके बाद प्राचार्य महोदय श्री अशीम कुमार यदु जी के द्वारा सभी पालकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए पालक और शिक्षक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए साथ ही बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों से पालक एवं शिक्षक दोनों ही अवगत होकर बच्चों को प्रेरित करें और शिक्षक पालक मिलकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाए जिससे कि परीक्षा के समय बच्चें तनाव में ना रहे। इसी कड़ी में पालक लोगों के द्वारा भी कई सुझाव रखा गया ,बातें बताई गई।

इस कार्यक्रम में श्री अशीम कुमार यदु, श्री थंगेश्वर कुमार साहू, श्रीमती अनुराधा ढोक , श्रीमती सरोज भुआर्य, श्रीमती रेखा मुरकुटे ,श्री जानकी वल्लभ तंबोली , श्री राजेश कुमार नेताम, श्री जितेंद्र कुमार कश्यप ,श्री नोहर दास लिलहारे ,श्री पालक राम वर्मा ,श्री आशीष मसीह ,सुश्री रीचा चंद्राकर ,सुश्री हेमीन ठाकुर , पालक गणों में श्रीमती नंदीका कुंजाम सरपंच, भोलाराम गायकवाड पंच , राजकुमार साहू उप सरपंच, सुखचैन बंजारे , नेहरू राम टंडन, थानूराम ,टीकम राम यादव , दुधराम ,पुनेश्वर साहू ,भूपेंद्र , सीएसबी कुंजाम, श्रीमती नंदेश्वरी ,श्रीमती पुनीता बाई आदि की उपस्थिति एवं सहभागिता रही ।कार्यक्रम का संचालन श्री थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री नोहर दास लिलहारे व्याख्याता के द्वारा किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles