संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्मोत्सव समारोह आयोजित 

 

श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान, जिला इकाई खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य त्रिदिवसीय जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 10 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025 तक ग्राम चोभर (जिला के.सी.जी., छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम में चयनित रामायण मंडलियों द्वारा अखंड रामायण पाठ, प्रवचन, सुंदरकांड, राम कथा संपन्न होंगी। आयोजन में क्षेत्रीय मानस मनीषियों एवं रामायण पारायण मंडलियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस आयोजन की सूचना श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान, जिला इकाई के जिला संरक्षक पं. सूरज उपाध्याय द्वारा समाचार पत्र को प्रदान की गई है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुजनों से इस पुण्य आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।

स्थान: ग्राम चोभर (रामपुर से 4 कि.मी. दक्षिण दिशा में)
तिथि: 10 से 12 अगस्त 2025
समय: प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक
आयोजक: श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान ब्लॉक ईकाई,साल्हेवारा एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम चोभर जिला के सी जी है।।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles