राजनांदगाँव । बच्चों में नेतृत्व क्षमता की भावना के विकास हेतु शासकीय प्राथमिक शाला भोथीपाल कला में बाल केबिनेट का गठन किया गया है। जिसमें प्रधान मंत्री तिंजल साहू, उपप्रधान मंत्री पायल साहू, शिक्षा मित्री मीरा साहू, पयार्वरण मंत्री चेष्टा साहू, संस्कृति मंत्री मान्या निषाद, उपसंस्कृति मंत्री याशिका यादव, खेल कूद मंत्री हर्ष कुमार साहू, बाल विकास मंत्री लकिता ठाकुर, मध्यान भोजन प्रभारी डॉली साहू एवं कक्षा नायक रूप में 5वीं प्रेरणा साहू, 4थी हर्षिता साहू, 3री पूर्णिमा साहू, 2री वंश ठाकुर, 1ली में सुभाष साहू को बनाया गया है। उपकक्षा नायक के रूप में क्र मश: वैष्णवी साहू, सोनम चंदेल, दिव्यांशी साहू, त्रिशा साहू एवं गीतांजली साहू चयनीत की गई है । बच्चों को प्रधान पाठक गजाधर साहू, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष रूपदास साहू शिक्षक ओम प्रकाश साहू एवं एस.एम.सी. सदस्यों बधाई दी ।
