कार्यपालन अभियंता श्री पी0 सी0 साहू के रिटायरमेन्ट पर दी गई विदाई

राजनांदगांव, 01 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री प्रकाश चंद साहू के सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी। श्री साहू ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं सीएसपीडीसीएल में 38 वर्शो तक अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्हें राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा षाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने कहा कि विद्युत कंपनी के सेवाकाल में सेवानिवृत्त होना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। कंपनी के सेवाकाल में श्री साहू मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदार अधिकारी रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी से किया। इस विदाई समारोह में श्री प्रकाश चंद साहू ने अपने सेवा यात्रा का विवरण देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के लिए आभार जताया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कार्यपालन अभियंता श्री प्रकाश चंद साहू के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री के0सी0 खोटे कार्यपालन अभियंता श्रीमती कांति नेताम, सुश्री गीता ठाकुर, निज सचिव श्री एस.के. बक्शी, प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन, सहायक विधि अधिकारी श्रीमती पूजा ग्वालवंशी, श्री एन.के. शुक्ला, श्री एस.के. मरठा, श्रीमती सरस्वती अय्यर , श्री अनिल मिंज, श्री प्रकाश सोनटापर एवं श्री डी. दिलेश्वर राव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन पब्लिसिटी ऑफिसर श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles