छत्तीसगढ़ का प्रथम लोक पर्व हरेली की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं – संतोष पिल्ले

हरियर – फरियर हो सबके मन,,,

,, ,,,भरे रहे कोठी- डोली में अन- धन

राजनांदगांव / नगर निगम नेता प्रति पक्ष संतोष पिल्ले ने छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार हरेली की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हरियर – फरियर हो मन ,,,भरे रहेगा कोठी- डोली में अन- धन ।

श्रावण पर्व की अमावस्या को मनाए जाने वाले हरेली पर्व को उन्होंने हर और हरि के प्रभाव वाले प्रकृति में चारों तरफ बिखरी हरीतिमा का पर्व बताते हुए कहा कि किसानों का यह पर्व सभी के मन को हरियर – फरियर रखने की सीख और संदेश देते आया है। किसान इस दिन अपने कृषि औजार को धो- पोंछ कर उसकी पूजा करता है वहीं धरती को हरियाली से भर‌ देने का भी उपक्रम करता है।

श्री पिल्ले ने कहा कि हम सभी का फर्ज बन उठता है कि हम भी धरती को हरा-भरा रखने के लिए एक पेंड़ जरुर लगाए। उन्होंने हरेली पर्व पर सभी के मन को हरियर -फरियर होने की कामना की और कहा — जब हरियाली से हरियर- फरियर होगा मन तो किसान भाइयों के कोठी- डोली में भरा रहेगा अन-धन। श्री पिल्ले ने हरेली पर्व पर आज 12 बजे नगर निगम परिसर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करने की बात कही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles