भगवान शिव की पूजा- अर्चना कर तय की गई बैठक की तिथि
राजनांदगांव / शहर के समाज सेवी महिलाओं की बहुत पुरानी संस्था कस्तूरबा महिला मंडल की आवश्यक बैठक 2 अगस्त शनिवार को आयोजित किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ समाजसेवी महिला एवं अधिवक्ता श्रीमती शारदा तिवारी ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और पंडित मोहन शास्त्री के वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी महिला पुष्पा सोनी, आशा यादव , मीना यादव,अंजू श्रीवास्तव ,पन्नाबाई व अन्य समाज सेवी महिलाएं उपस्थित थीं। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी व वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अलका जानी ने शनिवार 2 अगस्त को दोपहर 2 बजे कस्तूरबा भवन में आयोजित कस्तूरबा महिला मंडल की आवश्यक बैठक में मंडल की पदाधिकारियों व सदस्यों व सभी समाज सेवी महिलाओं को उपस्थिति की अपील की है।
