पर्यावरण विरोधी भूपेश बघेल जी का बाप का जंगल बयान निंदनीय –अग्रहरि

राजनांदगांव —- जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पर्यावरण विरोधी बताते हुए उसके बाप का जंगल वाले बयान की घोर निन्दा किया है।
श्री अग्रहरि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड मां के नाम के बरअक्स पूरा जंगल बाप के नाम कहकर न केवल अपने आप को पर्यावरण विरोधी साबित किया नक्सली समर्थक रहे अपने पीता के नक्शे कदम पर चल कर भी दिखा दिया जिन्होंने राक्षस राज ब्राह्मण कुमार रावण को मत मारो जैसे पुस्तक लिखी थी और जब-तब नक्सलियों का समर्थन किया करते थे, वो नक्सली जो  अपने स्वार्थ के चलते बस्तर, अबूझमाड़ के जंगलों में रहने वाले आदिवासी भाईयों का कभी विकास नहीं चाहा, इस क्षेत्र को समाज के मुख्यधारा में शामिल होने से वंचित किया।
अब जब देश के गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में तमाम नक्सलियों का सफाया हो रहा है तो कांग्रेसियों को रोना आ रहा है और पूरा जंगल बाप का जैसे निंदनीय शब्दों का उपयोग कर रहे हैं जो शायद उनके लिए उल्टा साबित हो रहा है।
श्री अग्रहरि ने कहा कि पर्यावरण विरोधी पूर्व सीएम की कांग्रेसी सरकार ने ही हसदेव जंगल में पेडो़ की कटाई के लिए नो गो जोन को हटाया था। इससे ये पता चलता है कि कांग्रेसी लोग कितने जंगल प्रेमी और पर्यावरण प्रेमी हैं। यही वजह है कि पूर्व सीएम को नक्सली समर्थक रहे अपने  पिता को याद कर उन्हें पूरा जंगल बाप का जैसे शब्दों का उपयोग  करना पड़ा है जो घोर निंदनीय है।
राजेश गुप्ता अग्रहरि

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles