अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना ने सौंपी जिम्मेदारी

शशि कुमार देवांगन(सनसनी )बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

(छत्तीसगढ़)।

वरिष्ठ पत्रकार शशि कुमार देवांगन को अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार की गई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनमोल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री देवांगन को प्रदेश संगठन के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें राज्यस्तरीय कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ जिला एवं प्रखंड स्तरीय समितियों के गठन की जिम्मेदारी शामिल है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव दीपक घोसला सहित अनेक राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने श्री देवांगन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शशि कुमार देवांगन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावशाली बनेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles