पूजे गए गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति पं० श्री राम आचार्य,
पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों लोगों
ने डाली आहुति
राजनांदगांव / आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व वैदिक अनुष्ठान के बीच गुरु पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जहां वेद, पुराण उपनिषद आदि धर्म शास्त्रों के रचयिता भगवान वेद व्यास जी को स्मरण करते हुए अ०भा० गायत्री परिवार के संस्थापक व वेद मूर्ति तपोनिष्ठ आचार्य श्री राम शर्मा जी की पूजा अर्चना की व गुरुवर का पाद पूजन कर उनके द्वारा उपरोक्त भारतीय धर्म ग्रंथों को सरलतम भाषा में जन-जन तक किए गए कार्य को सनातन संस्कृति को पुनर्प्रतिष्ठा देने वाला बताया ।
इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या निर्माण ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन, शक्तिपीठ के वरिष्ठ नंदकिशोर सुरजन, जयंती भाई पटेल, जुगल किशोर लड्ढा ,मोहन भाई पटेल,डा० आर एन मौर्य, गोपाल चौरसिया,व्यास नारायण आदि जनों ने गुरु पूर्णिमा पर पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा की पूजा- अर्चना की और उनके प्रखर प्रज्ञा स्तंभ पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
*युग संगीत गान के साथ यज्ञीय अनुष्ठान का संचालन*
गुरु पूर्णिमा अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित अखंड जाप व पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ संचालन पुरोहित नृपाराम ने किया वहीं महिला साधकों ने उनका साथ देते हुए युग संगीत का गान किया इस दौरान तबले पर संगत गायक एवं वादक वासुदेव हिरवानी ने की, वहीं आर्गन पर जौहर दिखाते हुए गोपाल साहू ने सुरीली ध्वनियों से वातावरण को दिव्य एवं भव्य बनाए रखा।
*सैकड़ों लोगों ने गायत्री महायज्ञ में डाली आहुति*
बताते चलें कि दिल्ली दरवाजा, नेता जी सुभाष द्वार के समीप नव-निर्मित गायत्री शक्तिपीठ को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य एवं दिव्य रुप से सजाया गया था जिसकी छवि देखते ही बनती थी। गुरु पर्व पर यहां आयोजित गूरु पुजन व पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मी गायत्री परिजनों ने भाग लिया और वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच स्वाहा ध्वनि के साथ आहूति डाली।इस दौरान पूज्य गुरुवर को शिद्दत से याद किया। आयोजन में उपरोक्त गायत्री परिजनों सहित डॉ दुलेश्वर, गोपाल चौरसिया,हिरेन ठक्कर ,भेष कुमार,विजय श्रीवास,ईश्वर साहू, श्रीमती जयंती साहू, इंदू बेन
श्रीवास्तव, श्रीमती अंजनी देवी कोशा,
निमिषा ठक्कर, लक्ष्मी सिन्हा,अन्नपूर्णा चौहान, दुलारी बाई, सुमित्रा देवी, लेखेंद्र साहू,भाई ओमप्रकाश, देवशरण संजय गुप्ता, आदि सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजनो व सनातनी धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही।अंत में सभी उपस्थित जनों में हलवा- पूरी, केला फल, बूंदीदाने आदि गुरु महाप्रसादी का वितरण किया गया।
ने डाली आहुति