कुमरदा उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर किया गया ऊर्जीकृत

इसके क्रियाशील हो जाने से 1150 उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति

कुमरदा, 26 मई 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव उपसंभाग के ग्राम कुमरदा में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 1.60 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि करते हुए 3.15 एम0व्ही0ए0 का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट के करकमलों द्वारा ऊर्जीकृत किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त श्री एस. कंवर, कार्यपालन अभियंता, श्री बी.के.उइके, श्री एम.के. साहू, श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री आर0 पी0 ठाकुर, श्री राजेन्द्र साहू, कनिष्ठ अभियंता श्रीमती धनेश्वरी चन्द्रवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बीरबल उइके ने बताया कि कुमरदा उपकेन्द्र में 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से स्थापित अतिरिक्त 3.15 एम0व्ही0ए0 का पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से ग्राम लाटमेटा, चारभांटा, मोतीपुर, कुलहाड़ी, नादिया एवं घुपसाल के 1150 उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अब कुमरदा उपकेन्द्र की क्षमता 6.60 एम0व्ही0ए0 से बढ़कर 8.15 ए0व्ही0ए0 हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अथक प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से कुमरदा उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा लाभ मि

लेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles