वाह मोदी जी आपने तो छत्तीसगढ़ वासियों को गदगद कर दिया

 मन की बात में छत्तीसगढ़ का तीन बार नाम लेने पर शिव वर्मा की प्रतिक्रिया

राजनांदगांव।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मन की बात के 122 वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ का तीन बार नाम लेकर प्रदेशवासियों का मान बढ़ा दिया है। इससे प्रदेशवासी गदगद हो गए हैं। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद (पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व निगम अध्यक्ष) शिव वर्मा ने यह बातें कहते हुए श्री मोदी को हृदय से धन्यवाद व्यापित किया है। श्री वर्मा ने कहा कि पीएम श्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का पहला जिक्र किया है उसके बाद अपने मन की बात में छत्तीसगढ़ में मधुमक्खी पालन में अग्रणी भूमिका और छत्तीसगढ़ के बस्तर में शिक्षा क्रांति का विशेष उल्लेख किया है साथ ही नक्सली उन्मूलन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्रीय बलों के साथ मिलकर किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का विशेष रूप से जिक्र किया है। छत्तीसगढ़ के सम्मान में इस तरह की बातें सुनकर किसी भी छत्तीसगढ़िया का सीना 56 इंच हो जाना स्वाभाविक बात है।

भाजपा के जमीन से जुड़े वरिष्ठ नेता शिव वर्मा ने बताया कि संस्कारधानी के दुर्गा चौक वार्ड क्रमांक 35 लखोली सामुदायिक मंगल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात टीवी देखी सुनी जब-जब छत्तीसगढ़ का नाम लिया गया उपस्थित भिड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंजा दिया। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेना की गौरव गाथा गई तो भी उपस्थित भीड़ ने प्रत्येक व्यक्ति गौरवान्वित हुआ। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात जो हर माह होता है उन्हें हर व्यक्ति को सुनना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र रामटेके, राजेश अग्रहरी, अशोक आदित्य, लखोली वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद डीलेश्वर साहू, पार्षद संतोष साहू, पार्षद, चंद्रिका साहू, पूर्व पार्षद देवती साहू रीना साहू, संतोष निर्मलकर, सुरेश साहू, हीरा साहू, प्रकाश मारकंडे, राकेश विश्वकर्मा, तुकाराम साहू, चंदन साहू, छबिलाल साहू, शत्रुघ्न साहू, मिलन साहू, जानूक साहू, तरुण साहू, दिनेश साहू, हेमंत निषाद प्रवीण शुक्ला सहित वार्ड के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक साहू खासतौर से मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles