स्टेट शासन काल में निर्मित जनाना अस्पताल के नाम से प्रसिद्ध महिला अस्पताल की वर्तमान दुर्दशा से प्रभावित श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को एक ज्ञापन देकर महिला अस्पताल को दिग्विजय महाविद्यालय को सौंपने की माँग की गई हैं। कलेक्टर महोदय को प्रेषित ज्ञापन में यह दर्शाया गया है कि महिला अस्पताल विगत 30 वर्षों से बंद है। कई वर्षों तक उसका उपयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली प्रशिक्षुओं के निवास हेतु किया जा रहा था परंतु विगत कई वर्षों से वह भी बंद हो जाने के कारण महिला अस्पताल की सुरक्षा और रख-रखाव की और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं जा रहा हा। हाल ही में असामाजिक तत्वों द्वारा कंपाउंड वॉल को तोड़कर वहाँ की चल-अचल संपत्ति को नुक़सान पहुँचाया जा रहा है परंतु लोक कर्म विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर महोदय को दिये गये ज्ञापन में समिति द्वारा पुराना राज महल जिसमे दिग्विजय महाविद्यालय संचालित हैं वहां विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण अनेक समस्याएँ व्याप्त हैं। अतः पुराना महिला चिकित्सालय दिग्विजय महाविद्यालय को हस्तांतरित करने से वहां विशाल सभागार और पार्किंग की व्यवस्था हो सकती है। वर्तमान में विद्यार्थियों के वाहन कॉलेज के सामने रखने से सार्वजनिक आवागमन में बाधा होती है। इस प्रकार समिति ने महिला अस्पताल के कंपाउंड वाल की मरम्मत शीघ्र कराये जाने तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महिला अस्पताल का स्वामित्व दिग्विजय महाविद्यालय को सौंपने की माँग की गई है। कलेक्टर महोदय द्वारा समिति के अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और सुनने के पश्चात् यथावश्यक कार्यवाही शीघ्र करने का आश्वासन दिया है।
