कृषि सभापति पूर्णिमाकृष्णा साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयो को फीता काटकर कराया गृह प्रवेश

राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेड़ीकला मे जनपद पंचायत राजनांदगांव के कृषि सभापति पूर्णिमाकृष्णा साहू जी के द्वारा ग्राम के बुधरु गोंड ,मनाराम गजेंद्र ,मोहन ठाकुर, पार्वती यादव, खेमीन बघेल, छबिलाल नेताम को गृह प्रवेश कराया। हितग्राही के मकान पर फीता काट कर प्रवेश कराया। श्रीमती साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर गरीब के सपनों को पूरा कर रही है और प्रत्येक गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कर रही है इस योजना से गरीबों केसपने साकार हो रहे है जिससे हितग्राहियों के चेहरे में खुशी साफ दिखाई देती है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार में आते ही डबल इंजन की सरकार बनते ही गरीबों का ख्याल करते हुए सर्वप्रथम प्राथमिकता से लोगों को आवास देने का काम किया और उन्हें मूर्त रूप दे रही है। आने वाले समय में जितना भी बचे हुए कच्चा मकान है उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा ,आने वाले 3 साल में सभी कच्चा मकान, पक्का हो जाने संभावना है इस गृह प्रवेश कार्य में पूर्णिमाकृष्णा साहू के अलावा सरपंच श्रीमती बिसंतीन नेताम जी भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्णा साहू जी नीलकमल नेताम जी , उपसरपंच संदीप देवांगन जी,संगीता देवांगन जी पंच,सचिव हेमंत देवांगन रोजगार सहायक विष्णु देवांगन एवं आवास मित्र के मौजूदगी में संपन्न किया गयाl

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles