राजनांदगांव में आज 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ दुनिया भर में मनाया जा रहा है. यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि, दुनियाभर में यह दिन महिलाओं की समानता, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनारों और रैलियों के माध्यम से मनाया जाता है. आज राजनांदगांव के लीनेस क्लब की महिलाओं ने भी आज एक साथ सम्मिलित होकर मां बेटी से सवाई के कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अलग अलग क्षेत्र में ख्याति पाई हुई महिलाओं का सम्मान किया है,इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।