जिला राजनांदगांव में आगामी 25 फरवरी मंगलवार को वि. ख. डोंगरगढ़ के ग्राम- अंडी में सर्किल कोसरिया यादव समाज अंडी के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय यादव महाधिवेशन,युवक- युवती परिचय सम्मेलन,नव निर्मित यादव सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं आदर्श विवाह का भब्य कार्य क्रम आयोजित किया गया है। इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि डोंगरगांव विधान सभा क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक मा. दलेश्वर् साहू जी होंगे।कार्य क्रम की अध्यक्ष ता जिला कोसरिया यादव समाज राजनंदगांव के अध्यक्ष श्री कंसु राम यादव जी करेंगे। विशेष अतिथियों में श्री भावेश सिंह जनपद अध्यक्ष डोंगर गढ़, पद्मश्री फुलबाशन यादव समाज सेविका,श्री के.आर. यादव संरक्षक,श्री हरीश यादव उपाध्यक्ष छ. ग. यादव समाज,महेस यादव महामंत्री,श्री राधे यादव जिला उपाध्यक्ष,श्री फगुवा राम यादव संरक्षक,श्री शीलू राम यादव कोषाध्यक्ष,श्री कमलेश यादव युवा अध्यक्ष,श्री अनिल यादव युवा संरक्षक,श्री दुर्गा प्रसाद यादव मीडिया प्रभारी,कृष्ण कुमार पटेल ग्राम पटेल अंडी,श्रीमती विनीता यादव अध्यक्ष,श्रीमती शोभा यादव उपाध्यक्ष आदि होंगे।
प्रातः 8 बजे सामाजिक बंधुओं द्वारा विशाल शोभा यात्रा से ग्राम भ्रमण करते हुए कार्य क्रम स्थल पहुचेंगे,श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना के बाद यादव सामुदायिक भवन का उद्घाटन, युवक- युवती परिचय सम्मेलन निरंतर जारी रहेगा। दोपहर बाद आदर्श विवाह भी होंगे। जिला स्तरीय इस सम्मेलन में 25 सर्किलों के पदाधिकारी गण ,सामाजिक कार्यकर्ता, महिला एवं युवा मंडल अपनी उपस्थिति देकर यादवी एकता का परिचय देंगे।