गोविंद  राम यादव अध्यक्ष तथा मुरली यादव तहसील यादव

समाज छुरिया के निर्विरोध सचिव बने
( सामाजिक एकजुटता पर बल)

पिछले दिनो जिला यादव महासभा राजनंदगांव के मार्ग दर्शन पर तहसील कोसरिया यादव समाज छुरिया का चुनावी बैठक सर्किल छुरिया के ग्राम मासुल में जिला अध्यक्ष श्री कन्सू राम यादव की अध्यक्ष ता में आयोजित था। इस बैठक में श्री गोविंद राम यादव ग्राम मासुल सर्किल छुरिया को अगले पांच वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। बैठक का शुभारंभ भगवान् श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ हुआ। जिला से विशेष अतिथि के रूप में श्री के.आर.यादव,श्री दुर्गा प्रसाद यादव,श्री फगुवा राम यादव,श्री अनिल यादव,श्री पन्ना लाल यादव,श्री अलख राम यादव,श्री रेखचंद् यादव , राधे लाल यादव, श्री शीलू राम यादव, श्री महेश यादव,श्री कमलेश यादवआदि ने भीअपनी उपस्थिति दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री रेखचंद् यादव,श्री हरीश यादव और श्री दुर्गा प्रसाद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी गण निर्विरोध रूप से चुन लिए गये यह समाज के लिए एक अच्छा संदेश है,इससे ही समाज को विशेष रूप से मजबूती प्राप्त होता है,आपसी भाई चारा बना रहता है। तहसील छुरिया 5 सर्किलों का सामाजिक संगठन है ,जिसमें सर्किल चिरचारी कला,दुर्रे बंजारी,छुरिया, ब.चार भांठा,और पाटेकोहरा शामिल  है।
तहसील अध्यक्ष श्री गोविंद राम यादव के साथ ही अन्य पदाधिकारी गणों में श्री बृजलाल यादव भंडारपुर पाटेकोहरा एवं श्री कुँवरसिंग यादव लुडक़ा बोड़ दुर्रे बंजारी उपाध्यक्ष,श्री मुरली यादव भेजरा टोला ब.चारभांठा सचिव,श्री केजराम यादव लालू टोला पाटेकोहरा सहसचिव,श्री शिवप्रसाद यादव लुलीकसा चिरचारी कला तथा संरक्षकों में श्री जयपाल यादव दुर्रे बंजारी दुर्रे बंजारी,श्री बंसीलाल यादव साल्हे टोला छुरिया, श्री लक्ष्मण यादव पिनकापार, पाटेकोहरा,श्री गीतराम यादव जंगलपुर चिरचारी कला आदि। तहसील युवा प्रकोष्ट में श्री कान्हू राम यादव घोण्ठिया दुर्रे बंजारी अध्यक्ष,श्री तारा चंद यादव बिजेपार चिरचारीकला उपाध्यक्ष,श्री माघो राम यादव आंको ब.चारभांठा सचिव,श्री धनउ यादव बनिया टोला पाटेकोहरा, श्री पंच राम यादव ब.चारभांठा को तहसील कोषाध्यक्ष चुना गया है। युवा कार्य कारणी में श्री दिनेश यादव रानी तालाब पाटेकोहरा,शिव नंदन यादव कल्लू बंजारी दुर्रे बंजारी,श्री रूपचंद यादव सीता कसा चिरचारी कला तथा श्री विदेशी यादव गिधवा भाँवर, छुरिया को तहसील गोपाल सखा चुने गए हैं।
इसी प्रकार महिला मंडल के गठन में श्रीमती बिशाखा यादव पिनकापार,पाटेकोहरा को तहसील अध्यक्ष,श्रीमती तुलेश्वरी यादव सचिव,श्रीमति सोना यादव गिधवा भँावर छुरिया तथा कार्य कारणी सदस्यों में श्रीमती रामकुंवर यादव गैंदाटोला  चिरचारीकला,श्रीमती अश्वनी यादव  खोभा ब.चारभाठा ,श्रीमती अंजलि यादव नवा गांव पाटेकोहरा ,श्रीमती चम्पी बाई यादव चिरचारी चिरचारीकला,श्रीमती लिलेश्वरी जैत गुंड्रा बं.चारभांठा आदि। सर्किल अध्यक्षों में देवागा राम यादव,श्री कूवरसिंग यादव,श्री केदार यादव,श्री धन्ना लाल यादव सहित समस्त पदाधिकारी गण उपस्थिति देकर अपनी यादवी एकता का परिचय दिये हैं। जिला कोसरिया यादव महासभा राजनंादगांव ने नव निर्वाचित तहसील पदाधिकारी गणों को इस अवसर पर विशेष बधाई एवं शुभ कामनाएं दिया है, आगामी दिनों नवनिर्वाचित तहसील पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम छुरिया में आयोजित होगा। उक्त जान कारी जिला मीडिया प्रभारी श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles