जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैन्दाटोला से हिरेन्द्र कुमार साहू खोराटोला की प्रमुख रूप से दावेदारी

राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायती राज में अब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गया है।  जनप्रतिनिधियों का सब अपने अपने तरीके से गांव गांव में जाकर मतदाताओं से संपर्क करना अब शुरू हो गया है । जिला राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाला जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैन्दाटोला के अंतर्गत लगभग 35 ग्राम पंचायत आता है। जिसमें कि भंडारपुर, मंगरधोखरा, पुर्राम टोला, भोलापुर, पांडे टोला, जरहा महका, शिकारी महका, कल्लू टोला, झितराटोला, हालेकोसा, शिकारीटोला, सागर, गैन्दाटोला, गहिरा भेड़ी, सीताकसा, पदगुड़ा, बीटाल ,खुर्सीपार, कोलिहालमती ,फांफामार, पठानढोड़गी, हैदलकोड़ो, बागद्वार ,घुपसाल कु, बेलर गोंदी, गर्रापार, जोशीलमती,केसाल, दैहान,आंतरगांव मुंजाल पाथरी,चिरचारी कला, मुंजाल कला, बादरा टोला,केरेगांव आदि ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं।गैन्दाटोला समिप ग्राम पंचायत गर्रापार के आश्रित ग्राम खोरा टोला के प्रगतिशील कृषक श्री हिरेन्द्र कुमार साहू खोरा टोला ने अपना सघन रूप से जनसंपर्क शुरू कर दिया है।हिरेन्द्र साहू के दादा जी स्वर्गीय नरोत्तम दास साहू जी बहुत लम्बे समय तक पुर्व में सरपंच रहे हैं। पिता श्री चेतन दास साहू ग्राम खोरा टोला प्रगतिशील कृषक से जाने जाते हैं। और खोराटोला में पटेल के पद पर आसीन हैं। हिरेन्द्र कुमार साहू के माता-श्री मति सोनवा बाई ग्राम पंचायत गर्रापार में सरपंच के पद पर आसीन थी।पत्नि श्री मति ललिता साहू जनपद सदस्य छुरिया क्षेत्र क्रमांक 16 में जनपद सदस्यके पद पर आसीन थी।स्वयं श्री हिरेन्द्र कुमार साहू खोरा टोला 1999 से 2004 तक मंडी सदस्य छुरिया,2005से2010तक सरपंच ग्राम पंचायत गर्रापार,2010से2015तक जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जोशी लमती सोसायटी में संचालक मंडल के सदस्य, किसान मोर्चा के अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया, भाजपा जिला किसान मोर्चा मंत्री  जिला राजनांदगांव, साहू समाज मंडल जोशीलमती में संरक्षक, साहू समाज मंडल गैन्दाटोला में राजनीतिक प्रकोष्ठ, तहसील साहू संघ छुरिया में राजनीतिक प्रकोष्ठ, जैसे राजनीतिक, सामाजिक एवं भाजपा संगठन के पद पर रहकर सभी क्षेत्रों में विकास की दिशा में कार्य करने का प्रयास किया गया है।हिरेन्द्र कुमार साहू खोराटोला द्वारा समय-समय पर लगातार राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अपना सतत रूप से संपर्क बनाए रखें है।श्री हिरेन्द्र साहू द्वारा गांव के विकास कार्यों को सतत रूप से मंजूरी करवाते रहे।जिसके परिणामस्वरूप आज मतदाताओं में हिरेन्द्र साहू के प्रति उत्सुकता,प्रेम स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।हिरेन्द्र कुमार साहू सिधा, सरल स्वभाव मिलनसार व्यक्तित्व के नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा लगातार पार्टी हित में काम करते हुए दिखाई देते हैं। हिरेन्द्र कुमार साहू खोरा टोला के दावेदारी से क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह है। पार्टी अगर विश्वास करके पार्टी द्वारा अगर हिरेन्द्र साहू खोरा टोला को अधिकृत किया जाता है तो क्षेत्र क्रमांक 12  गैन्दाटोला भाजपा की झोली में जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles