राजनांदगाव। जिले के विधायक आदर्श ग्राम सुरगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शासन के आदेशानुसार मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमे कक्षा 9 वी से लेकर कक्षा 12 की बालिकाये सम्मिलित हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य एन. के. साहू और समस्त व्याख्यातागणो में योगेश गौतम, बसंती शर्मा, दिनेश सिन्हा, कु. वंदना देवांगन, चारुलता भौतमांगे, हेमलता साहू, स्मिता मिश्रा, किरण साहू,गीतांजली साहू (प्रतियोगिता का निर्णायक )
चित्रलेखा साहू, नीरा ठाकुर, वीरेन्द्र टेम्भुरकर, सुशील नारायण शर्मा, अरुणा साहू,देवेंद मंडावी, बलराम आर्य, शिवम झा, पंकज चंदेल, क्षत्रपाल देशमुख, देवेंद्र साहू, आदि लोग उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में कु मोनिका देवांगन पिता राजेश्वर देवांगन कक्षा 11 वी बायो प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर कु.जयश्री साहू पिता सर्वेश्वर दास कक्षा 11वी बायो और तृतीय स्थान पर कक्षा 11 वी गणित की छात्रा कु. मोनिका पिता चंदू लाल पटेल रही।प्राचार्य और समस्त व्याख्याता गणो ने विजयी बच्चों को पुरुस्कृत करते हुए अपनी शुभकामनायें दिए है।यह जानकारी व्याख्याता गीतांजली साहू ने दी।