सीएम साय के सुशासन व धान खरीदी से खुश हैं किसानः घासीराम साहू

राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी के जिला किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू ने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस सरकार द्वारा अनेक प्रकार की अफवाह और किए गए धरना प्रदर्शन को कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी लाख सियासी ड्रामेबाजी कर ले, लेकिन वह प्रदेश के किसानों को अपने झूठ से कतई गुमराह नहीं कर पाएगे । प्रदेश का एक-एक अन्नदाता किसान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्ववाली भाजपा सरकार की धान खरीदी नीति से खुश है। धान खरीदी को लेकर कांग्रेस अपने शासनकाल के कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए अब किसानों को उकसाने का अनेक तरह से प्रयास कर रहे है और प्रदेश में अराजकता फैलाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। घासी राम साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस बारदाना, टोकन और तौल को लेकर मिथ्या प्रलाप करने में लगा है। कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके शासनकाल में धान खरीदी में समितियों में तौल को लेकर व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत पूरे प्रदेश से आ रही थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles